9 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश में पीएम के दौरे से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई….आधी रात को 30 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई…इसमें 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया… जारी लिस्ट में 20 आईपीएस अधिकारियों को मिलाकर कुल 50 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है….रीवा में किसानों पर लाठी चार्ज के बाद एसपी को भी बदल दिया गया है…. रीवा के एसपी विवेक सिंह को भोपाल जोन-2 का जिम्मा दिया गया है सीएम ने डीजीपी कैलाश मकवाना की सहमति से तबादला आदेश जारी किया है….
सबसे बड़ा बदलाव जनसंपर्क विभाग में हुआ है ।सचिव और आयुक्त रहे डॉक्टर सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का कमिश्नर बनाया गया है। उनकी जगह पर जबलपुर कलेक्टर रहे दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क की कमान सौंपी गई है। इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में वि.क.अ. सहसचिव बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को कमिश्नर बनाया गया है और सिहंस्थ का मेला अधिकारी का प्रभार यथावत बना रहेगा।
उज्जैन संभागायुक्त का पद 31 जुलाई से संजय गुप्ता के सेवानिवृत्ति के बाद से खाली था, रत्नाकर झां के पास इस पद के लिएअतिरिक्त जिम्मेदारी थी।
सरकार ने बड़वानी कटनी आगर मालवा के कलेक्टर भी बदले हैं। बड़वानी के कलेक्टर गुंजा सनोबर को मंत्रालय दिया है । कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को इंदौर नगर निगम कमिश्नर और मेट्रो रेल का अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है ।आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर शहर का कलेक्टर बनाया गया।
नौकरशाहों के ट्रांसफर में जिस तरह मुख्य सचिव अनुराग जैन की खास भूमिका रहती है… उसी तर्ज पर इस बार सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर एमपी पुलिस के महानिदेशक को भी महत्व दिया गया है……
इंदौर पुलिस उपायुक्त में पदस्थ हंसराज सिंह को सतना जिले का एसपी बनाया गया है…बालाघाट के अवधेश प्रताप सिंह को मैहर …ग्वालियर के शैलेंद्र सिंह चौहान को रीवा का भेजा गया है तो वहीं …निवेदिता नायडू को पन्ना का एसपी बनाया गया…सुधीर कुमार अग्रवाल को श्योपुर ….रवीन्द्र वर्मा को खरगोन और शिवदयाल ग्वालियर को झाबुआ जिले का एसपी बनाया है….इधर शशांक, पुलिस उपायुक्त भोपाल को हरदा जिले का एसपी बनाया है…. राजधानी भोपाल की बात करें तो भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-1) का जिम्मा आशुतोष को दिया गया है … भोपाल जोन-2 का जिम्मा रीवा के एसपी विवेक सिंह को दिया गया है… भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन- 3 ) अभिनव चौकसे को बनाया गया है….और भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-3) रियाद इकबाल को एससपी रेडियो नियुक्त किया गया है….तो देखा जाए तो एमपी पुलिस विभाग में लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार किया जा रहा था….औऱ सोमवार की रात जारी हुई लिस्ट से ये इंतजार खत्म हो गया…और नई पदस्थापना के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं….


Leave a Reply