17 सितंबर को धार जिले में PM मोदी ‘पीएम मित्र पार्क’ का करेंगे भूमि पूजन: 3 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी
संवाददाता
15 September 2025
अपडेटेड: 12:59 PM 0thGMT+0530
15 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर को धार जिले के भैंसोला में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करेंगे… यह परियोजना 2100 एकड़ भूमि पर फैली होगी और कपड़ा उद्योग को नई दिशा देने के लिए विकसित की जा रही है… सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह पार्क भारत सरकार की 5F नीति यानी “फार्म टू फाइबर, फैक्ट्री टू फैशन और फिर फॉरेन” पर आधारित है… इस पार्क से संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को एकीकृत किया जाएगा… इसका उद्देश्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार सृजन भी है… अनुमान है कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा… इतना ही नहीं, इस पार्क के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं… पार्क को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा और इसमें जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम की सुविधा होगी… सीएम ने निवेशकों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है… इस पार्क के निर्माण से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और वस्त्र उद्योग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा…
‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ:
17 सितंबर मोदी जी के जन्मदिन पर धार जिले में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की भी शुरुआत होगी।
इस अभियान को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर्स को भी जोड़ा जा रहा है।
यह जानकारी सभी अधिकारियों को प्रदान कर दी गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(NHM)
और यूनिसेफ मध्य प्रदेश के द्वारा भोपाल में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जिसमें कई पॉडकास्टर्स, रेडियो जॉकी और वॉलिंटियर्स भी शामिल हुए।
इसमें मुख्य रूप से पॉडकास्टर्स ,जो शामिल हुए निधि कौशिक, नयन राज, आरजे अनादि तिवारी, राज पारुल, निधि रावतिया, सिद्धार्थ जैन, यूथ चिल्ड्रन के स्वयंसेवक, आकाशवाणी एंकर्स और डीडी- दूरदर्शन प्रोफेशनल्स और रेडियोलेक सिटी वॉइस के आरजे भी मौजूद रहे।