इंदौर में बड़ा ट्रक हादसा: नशे में धुत था ड्राइवर, 2 की मौत, 35 घायल

khabar pradhan

संवाददाता

16 September 2025

अपडेटेड: 12:10 PM 0thGMT+0530

इंदौर में बड़ा ट्रक हादसा: नशे में धुत था ड्राइवर, 2 की मौत, 35 घायल

16 सितंबर 2025: इंदौर में कल शाम सोमवार 7:20 पर एयरपोर्ट इलाके में बड़ा गणपति मंदिर के पास सड़कों पर एक ट्रक मौत बनकर दौड़ता रहा। यह ट्रक नो एंट्री में घुस गया और सवा किलोमीटर तक जो भी सामने आया, उसे कुचलता हुआ चला गया। ट्रक की टक्कर से कई वाहन इधर-उधर उछलकर गिरते भी रहे।
ट्रक का नंबर MP 09-ZP 4069 था।
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हुई है । घायलों का गीतांजलि अस्पताल और अन्य पास के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि इस ट्रक ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद कई वाहन और राह को चलते लोगों को कुचल दिया। इसके बाद से वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने देखा कि ट्रक में से आग निकल रही है, इसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग बुझाई गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

सिग्नल पर खड़े वाहनों को पीछे से टक्कर मारी और उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ता गया। कई अन्य वाहन और पैदल चल रहे लोगों को भी इस ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रक के टायर में आग लग गई। जिससे एक जोरदार धमाका हुआ।

नो एंट्री में ट्रक का कैसे हुआ प्रवेश:

एयरपोर्ट रोड पर ट्रक चालकों के लिए पीक आवर्स में नो एंट्री है । फिर भी यह ट्रक नो एंट्री में कैसे आ गया । एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संतोष कॉल के अनुसार यह ट्रक नो एंट्री में कैसे घुस आया, उसकी जांच कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया है कि रात 11:00 से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश नहीं है फिर भी ट्रक के अंदर आने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

लोगों की सतर्कता ने बचाई कई लोगों की जान:
ट्रक की टक्कर के देख कर कई लोग ट्रक की तरफ दौड़े और वहां से रास्ता खाली करने की कोशिश की । कुछ ऐसी अन्य गाडियां भी आगे चल रही थी। इससे दोपहिया वाहन भी चपेट में आने से बच गए। एक युवक के सिर पर ,एक लड़की के पैर पर, ट्रक का पहिया चढ़ गया। एक अन्य व्यक्ति के सीने में चोट आई है । ट्रक के लोगों को रौंदने की वजह से कुछ लोगों ने आगे के लोगों को सतर्क किया और कई लोगों को घायल होने से बचाया।
एक प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार सबसे भयावह दृश्य उस समय सामने आया, जब एक बाइक सवार , एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। बुजुर्ग के हाथ पैर ट्रक के हिस्से में आ गए । और पेट्रोल के रिसने से बाइक में भी अचानक आग लग गई। आग ने बाइक और ट्रक दोनों को घेर लिया । भीड़ ने बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग को बाहर निकाला । लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। मृतक की पहचान वैशाली नगर निवासी कैलाश चंद्र जोशी जिसकी उम्र 62 वर्ष है, के रूप में हुई है।

इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी की भी मृत्यु हो गई है। यह प्रोफेसर एयरोड्रम के पास रहते थे उनकी उम्र 50 वर्ष थी।

नशे में था ड्राइवर:
पुलिस के अनुसार ड्राइवर का मेडिकल चेकअप कराया गया। जिससे ड्राइवर शराब के नशे में धुत था । उसने कालानी नगर में भी लोगों को टक्कर मारी थी ।ज्यादा नशा होने के कारण वह ट्रक पर कंट्रोल नहीं रख पाया।
पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है और ट्रक को जब्त करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियां (0)