मध्य प्रदेश के इंदौर विधायक गोलू शुक्ला की बस ने पूरे परिवार को रौंदा: तीन की मौत एक गंभीर घायल

khabar pradhan

संवाददाता

18 September 2025

अपडेटेड: 10:08 AM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश के इंदौर विधायक गोलू शुक्ला की बस ने पूरे परिवार को रौंदा: तीन की मौत एक गंभीर घायल

18 सितंबर 2025 : इंदौर में बस हादसे रुक नहीं रहे।
अभी इंदौर में ट्रक हादसे को 2 दिन की नहीं हुए कि एक और इंदौर की बस ने एक पूरे परिवार को कुचल दिया।
इंदौर की विधानसभा 3 के विधायक गोलू शुक्ला की बस ने इंदौर उज्जैन रोड पर एक बाइक सवार पूरे परिवार को रौद दिया । इस हादसे में पति पत्नी और बेटे की तत्काल ही मौत हो गई। जिसमें एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बस पर आगे की तरफ वाणेश्वरी और पीछे गोलू लिखा हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ग्रुप की हर बस पर यही लिखा होता है।

इस घटना के बाद लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बस के सारे कांच तोड़ दिए। इस हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल और उस पर सवार सभी लोग उछल कर गिर गए और बस आगे से टूट गई। यह घटना कल रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच हुई है।

इस हादसे में महेंद्र सोलंकी ,पत्नी जय श्री सोलंकी और उनके 16 साल के बेटे की मौत हो गई। दूसरे बेटे को गंभीर चोट आई है।

पुलिस की कार्रवाई:
इंदौर के ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी । उसमें ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या की धाराएं लगाई गई थी। जिसमें 5 से 10 साल की सजा होती है। किंतु इस मामले में भी तीन लोगों की मौत हुई है, किंतु पुलिस ने बहुत मामूली धाराएं लगाई हैं ,जिसमें 6 माह की सजा और करीब 1 लाख तक का जुर्माना लगाया गया है । जो गैर इरादतन हत्या की धारा से कमतर है। इसमें बताया जा रहा है कि पुलिस ने विधायक की बस होने के कारण काफी मामूली धाराएं लगाई है। और अज्ञात के खिलाफ के दर्ज किया है। जिसमें ड्राइवर का नाम और पता नहीं लिखा गया है।

टिप्पणियां (0)