Share

भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में शांतिकुंज इलाके में एक बुजुर्ग महिला को दो युवक और एक युवती ने बातों में उलझा कर उसके साथ ठगी कर ली।
इस महिला को दो युवक और युवती ने बातों में उलझा कर रखा और उसे रोक कर एक जगह बैठा लिया । एक युवक ने अपने साथ वाली युवती से कहा कि तुम अपने जेवर उतार कर रख लो । उन्होंने उस लीलाबाई से भी जेवर उतरवाकर रखवा लिये । बातों में ही आकर लीला बाई ने टॉप्स और सोने की मोती की माला उतार कर रख दिया ।
पुलिस में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन के अनुसार बसई बैरसिया की निवासी 60 वर्षीय लीलाबाई कल शाम मंदिर से दर्शन करके घर लौट रही थी । तभी दो युवकों ने उन्हें रोक कर एक जगह बैठा लिया । एक युवक ने अपने साथ वाली युऊ से सोने के गहने उतार कर रखने को कहा। साथ ही उस महिला से भी अपने गहने उतार कर रख लेने की हिदायत दी । और गहनों की पोटली उसके हाथ में थमा दी। थोड़ी देर बाद लीलाबाई ने पोटली खोली तो उसने सोने की जेवर नहीं थे।


Share