आजम खान 22 महीने बाद हुए जेल से रिहा: किस पार्टी को करेंगे ज्वाइन!

khabar pradhan

संवाददाता

23 September 2025

अपडेटेड: 11:33 AM 0rdGMT+0530

आजम खान 22 महीने बाद हुए जेल से रिहा: किस पार्टी को करेंगे ज्वाइन!

23 सितंबर 2025: जेल से निकलते आजम खान का बड़ा ऐलान

आजम खान इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल से आज सुबह रिहा कर दिए गए हैं। उनके दोनों बेटे और समाजवादी पार्टी के करीब 200 कार्यकर्ता उनको लेने आए थे।
उनके रिहा होने पर जेल के बाहर काफी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
आजम खान उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे हैं और 23 महीने के बाद जेल से बाहर आए हैं । उनके बेटे अब्दुल्ला और अदीब कई समर्थकों के साथ उन्हें लेने पहुंचे ।

आजम खान को साल 2020 में गिरफ्तार किया गया था और फिर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था।

अखिलेश यादव ने जताई खुशी:
अखिलेश यादव ने न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमें और समाजवादियों को यह विश्वास था कि न्याय की हमेशा जीत होती है। भाजपा द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। अब यह खुशी की बात है कि वह रिहा हो गए हैं।

पहली बार 2022 में 27 महीने जेल में बिताए थे । इसके बाद उन्हें जमानत मिली थी । फिर करीब सवा साल बाहर रहने के बाद 2023 में फिर एक मामले में उन्हें जाना पड़ा और अब 23 महीने के बाद में फिर से जमानत मिल गई है।
उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आजम खान पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई । उनके खिलाफ करीब 104 मुकदमे दर्ज कराए गए ।‌इसमें से केवल 93 मुकदमे रायपुर में ही दर्ज है। जिसके कारण उन्हें 26 फरवरी 2020 को पहली बार जेल जाना पड़ा था।

कई और मामले पर फैसला है बाकी:
आजम खान पर 104 केस में से 12 केसों पर फैसला आ चुका है। अभी भी 80 से ज्यादा केस उन पर चल रहे हैं । कई केस ऐसे हैं ,जिनमें जल्दी ही फैसला आने की उम्मीद है। यदि कोई भी फैसला उनके खिलाफ आता है तो आजम खान को जल्दी ही वापस जेल जाना पड़ सकता है। इनमें से 59 मामले ऐसे हैं ,जो मजिस्ट्रेट कोर्ट में है और 19 मामले सेशन कोर्ट में पेंडिंग पड़े हुए हैं।

आजम खान सीतापुर जेल से 23 महीने बाद रिहा हो चुके हैं ।उत्तर प्रदेश की सियासत में इस समय काफी बवाल मचा हुआ है । लोग अब सोच में है कि आजम खान किस पार्टी में जा सकते हैं।

क्या आजम खान बनाएगें नई पार्टी :
पिछले दिनों आजम खान की पत्नी ने यह बताया था कि अखिलेश यादव ने आजम खान की कोई मदद नहीं की। इसलिए वह समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
अभी लोग अटकलें लगा रहे हैं कि क्या आजम खान समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
आजम खान एक मुस्लिम चेहरा है। और 2027 के चुनाव से पहले ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आजम खान एक नई पार्टी बना सकते हैं या मायावती के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

टिप्पणियां (0)