CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान: जानें कब से हो रही शुरुआत

khabar pradhan

संवाददाता

26 September 2025

अपडेटेड: 12:05 PM 0thGMT+0530

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान: जानें कब से हो रही शुरुआत

26 फरवरी 2025 : 17 फरवरी से शुरू हो रही है सीबीएसई की परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की संभावित तिथियां की घोषणा कर दी है।
इसकी शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है जो 15 जुलाई तक जारी रहेगी।
इस बार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दो बार होनी है । जिसके लिए बोर्ड ने दोनों चरणों का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आयोजित होने वाली परीक्षाएं :
कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए मुख्य परीक्षाएं ,खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं ,कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं और 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं एक ही सत्र में दो बार आयोजित करना, ऐसा पहली बार किया जा रहा है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026:

दसवीं बोर्ड परीक्षा का पहला चरण 16 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
दसवीं बोर्ड परीक्षा का दूसरा चरण 15 में से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा।
12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक की जाएगी।

सीबीएसई के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यदि छात्र दसवीं बोर्ड के पहले चरण में उचित अंक नहीं प्राप्त कर पाते हैं तो वह दूसरे चरण की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड में देश भर से लगभग 45 लाख छात्रों की शामिल होने की उम्मीद है।

सीबीएसई और माशिमं के परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय है।

टिप्पणियां (0)