मोहन यादव पहुंचे कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय: चिड़ियाघर के पक्षी विहार भी पहुंचे
संवाददाता
29 September 2025
अपडेटेड: 11:20 AM 0thGMT+0530
29 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में सुबह 10:00 बजे पहुंचे। इंदौर को करीब 8 नए एग्जॉटिक एनिमल प्राप्त हुए हैं । इन प्राणियों में शिमोगा जू से आए जंगली भैंसा यानी बायसन और शुतुरमुर्ग के जोड़े शामिल है।
इंदौर जू में अब जिराफ भी आ चुके हैं । यानी इंदौर जू को अब जिराफ हासिल करने की पात्रता मिल चुकी है।
इंदौर जू के अधिकारियों ने बताया कि इस प्राणी संग्रहालय में और भी कई दुर्लभ प्राणियों की प्रजातियां आ सकती हैं । आने वाले समय में दर्शकों को और भी कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिल सकेंगी।
मोहन यादव पहुंचे पक्षी विहार:
इंदौर के चिड़ियाघर के पक्षी विहार पहुंचकर मोहन यादव ने दक्षिण अफ्रीका और अमेरिकी महाद्वीप से लाये गए दुर्लभ तोतों के साथ समय बिताया। इन तोतों को उन्होंने दाना खिलाया और प्यार से सहलाया । मुख्यमंत्री के कंधे पर बैठे रंग बिरंगे तोते बहुत सुंदर लग रहे थे। उन्होंने इंदौर जू प्रशंसा की और कहा कि यहां विलुप्त हो रहे वन्य जीवों के वंश की वृद्धि करने हेतु इंदौर जू काफी महत्वपूर्ण है । और यह प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने में महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यहां इंदौर के चिड़ियाघर में जेब्रा की संख्या में भी वृद्धि हुई है । यहां के टाइगर शिवपुरी के बाद गांधी सागर अभ्यारण में छोड़े गए हैं। इससे ईको सिस्टम और पर्यावरण में सुधार होगा।
उन्होंने ई- व्हीकल की सवारी भी की। और कहा कि मध्य प्रदेश के जंगलों से जो प्रजातियां खत्म हो गई थी, उन्हें सहेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पक्षी विहार में ढाई इंच के कजरीगढ़ तोते से लेकर ढाई फीट के मकाऊ तोतों के साथ तरह तरह के खूबसूरत रंगों वाले 450 तोते इंदौर की खूबसूरती में अलग ही छटा बिखेरता हुआ दिखेगा। कोबरा का एक जोड़ा भी इस प्राणी संग्रहालय में दिया गया है। जो मध्य प्रदेश में करीब करीब विलुप्त होने की श्रेणी में है।