एशिया कप 25: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, जीत का हुआ तिलक
संवाददाता
29 September 2025
अपडेटेड: 1:11 PM 0thGMT+0530
29 सितंबर 2025: एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया।
दुबई के खचाखच भरे स्टेडियम में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार एशिया कप अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर भारत की ये लगातार तीसरी जीत है।
टीम इंडिया ने लगातार आठवीं बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है । इसके अलावा भारत मल्टीनेशनल इवेंट्स में लगातार 20 वां मैच भी जीता है।
जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा: इस महान जीत के हीरो बने तिलक वर्मा ने 53 गेंद में 69 रनों की पारी खेली। इसके पहले कुलदीप ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिया । जिसे पाकिस्तान 146 रन पर ही सिमट गई। कुलदीप ने पूरे टूर्नामेंट में 17 विकेट लिए।
भारत ने पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार:
एशिया कप में भारत की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरिमनी की शुरुआत हुई। और यह सेरेमनी करीब डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई । क्योंकि हार के बाद जब पाकिस्तानी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर ही नहीं आए तो मैदान पर मौजूद दर्शकों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू किया।
इसी बीच एक और खबर निकल कर आई कि भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मोहसिन नक़वी ट्रॉफी देने के लिए पोडियम पर काफी देर तक उपस्थित रहे।
टीम की जीत:
भारतीय टीम ने 147 रन के लक्ष्य का पीछा किया जिसमें 20 रन पर तीन विकेट गिरवा दिए।
जैसे ही तिलक वर्मा आए उन्होंने तेज पारी खेलते हुए बेहतर साझेदारी की। शिवम दुबे 33 संजू सैमसन 34 रन बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया।
पहले भारत ने धीमी गेंद गेंदबाजी की इससे पाकिस्तान 19.01 ओवर में 146 रन पर ही सिमट गया । भारतीय स्पिनरों में कुलदीप यादव ,वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने कमाल दिखाया । पहले पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी थी । लेकिन जब साहिबजादा फरहान और प्रखर जमान ने 44 रनों की ओपनिंग की। 113 पर उनका एक ही विकेट गिरा था । जब कुलदीप ने सैम अयूब को आउट किया तो 33 रन में नौ विकेट गिर गए । स्पिनरों ने धीमी गेंद फेंकी जिसे पाकिस्तानी गेंदबाज परेशान हुए जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को आउट कर किया ।
भारत में ओपनर अभिषेक शुभमन और सूर्य कुमार के विकेट 20 रन तक गिर गये थे । टीम बड़े मुश्किल में थी। लेकिन संजू और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़े । इससे पिरी संभल गई । इसके बाद तिलक वर्मा ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़कर जीत सुनिश्चित की । पाकिस्तान के खिलाफ चौथी बार हुआ है ,जब भारत में 30 रन के भीतर तीन विकेट गिरने के बाद T-20 में कोई भी लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया।
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली । यह सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि थी । जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल बन गया।
भारतीय टीम ने कहा खूनी हाथों से नहीं लेंगे । भारतीय टीम ने पहले ही घोषणा कर दी थी की जीत के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री और एसीसी प्रमुख मोहसिन नक़वी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेंगे । नकवी 1 घंटे तक ट्रॉफी लेकर स्टेज पर खड़े रहे। इसके कारण प्रेजेंटेशन सेरिमनी 1 घंटे देरी से शुरू हुई । खिलाड़ियों को दूसरे पदाधिकारी और प्रायोजकों ने व्यक्तिगत पुरस्कार दिए । लेकिन भारतीय टीम ने जीत की ट्रॉफी मोहसिन नक्वी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया। पहलगाम में आतंकी हमले के प्रायोजकों के विरोध में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के अधिकारियों के हाथों से ट्रॉफी न लेने की घोषणा की थी । इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया।