मध्य प्रदेश में 5G सेवाएं देगा बीएसएनल: 2026 में शुरू होगा नेटवर्क
संवाददाता
30 September 2025
अपडेटेड: 1:02 PM 0thGMT+0530
30 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश सहित देश भर में बीएसएनल का 4G नेटवर्क शुरू हो गया है ।देश भर में इसके लिए 35000 करोड़ की लागत से 97500 टावर स्थापित किए गए।
मध्य प्रदेश में 2500 करोड रुपए की लागत से 4G टेक्नोलॉजी के 4679 टावर लगा चुके हैं। सिर्फ भोपाल में ही इन टॉवर्स की संख्या 450है।
बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है और यह टावर सिर्फ एक टॉप सॉफ्टवेयर के जरिए ही 5G टेक्नोलॉजी में अपग्रेड कर दिए जाएंगे।
दिल्ली में बीएसएनल का 5G नेटवर्क दिसंबर तक और मध्य प्रदेश में जनवरी तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है ।
सीजेएम ने बताया कि रेडियो सिग्नल आधारित यह सभी टॉवर्स सौर ऊर्जा से संचालित किए जाएंगे । इन टॉवर्स में से दो फ्रीक्वेंसी के जरिए नेटवर्क कर होगा।
शहरी इलाकों में हर एक से डेढ़ किलोमीटर पर एक टावर लगाया जाएगा, जो इस नेटवर्क एरिया को।
कवर कर सकेगा।
यह ऐसे टावर होंगे जिन्हें 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा
यदि एक टावर पर लोड बढ़ जाए तो 1300 मीटर तक का नेटवर्क एरिया कवर किया जाएगा देश के 97500 मोबाइल टावर में से 18958 डिजिटल भारत निधि के वित्तीय सहयोग से स्थापित किए गए हैं।
कुछ शहरों में बीएसएनएल की तरफ से 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है इसमें जयपुर लखनऊ चंडीगढ़ जैसे शहर शामिल है
आने वाले कुछ ही दिनों में बीएसएनएल 5G सेवा चालू हो सकेगी। जिससे सरकारी कंपनी 5G सेवाएं देने वाली चौथी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर बन जाएगी । अभी जिओ एयरटेल वे अपने 5G नेटवर्क को लांच कर चुके हैं।