दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिरी- 11की मौत
संवाददाता
3 October 2025
अपडेटेड: 11:52 AM 0rdGMT+0530
3 October 2025: मध्य प्रदेश के खंडवा में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार बच्चियां हैं और चार बच्चे हैं। तीन बच्चियों की हालत गंभीर है । इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सभी 11 शव निकाल लिए हैं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी अर्दला डैम में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए राजगढ़ दीवाल के पाडल फाटा फाल्या से से श्रद्धालु पहुंचे। ट्रॉली की ऊंचाई बढ़ाने के लिए ड्राइवर ने लोहे की जाली लगा रखी थी । ड्राइवर ने मूर्ति को विसर्जित करने के लिए सीधे डैम में ही ट्रैक्टर को डैम की पाल से हटाकर सड़क पर खड़ा करने की कोशिश की । इसी दौरान नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर ट्राली सीधे 20 फीट पानी में जा गिरी।
जाली के नीचे बच्चे बैठे हुए थे । ट्राली पलटने से यह बच्चे पानी में ही दबे रह गए । उन्हें निकालने का मौका ही नहीं मिल पाया और सभी की मौत हो गई।
ट्रॉली में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ दर्जनों श्रद्धालु पानी में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए चीख पुकार मच गई ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में कुछ-कुछ कर बचाव कार्य शुरू किया तीन बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिन मासूमों की जान गई- उसमें आरती प्यार सिंह उम्र 18 वर्ष, शर्मिला प्यार सिंह उम्र 15 वर्ष, दिनेश शांतिलाल उम्र 13वर्ष ,उर्मिला रेल सिंह उम्र 16 वर्ष, गणेश तेर सिंह उम्र 20 वर्ष, किरण रेम सिंह उम्र 16 वर्ष, पाटलिबाई कैलाश उम्र 25 वर्ष ,रेव सिंह मुंशसिंह उम्र 13 वर्ष,आयुष पिता भारत उम्र 9 वर्ष ,संगीता ज्ञान सिंह उम्र 16 वर्ष ,चंदा उम्र 8 वर्ष है।
एक अन्य हादसा उज्जैन के इंगोरिया क्षेत्र में हुआ।
यहां मूर्ति विसर्जित करने गए 12 बच्चों से भरी ट्रैक्टर ट्राली चंबल नदी में गिर गई। इसमें पीर झालर के दो बच्चों की मौत हो गई । इसमें से एक बच्चा लापता है और नौ बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया।
हादसे से पहले इन बच्चों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है । जिसमें सभी बच्चे बहुत खुश हैं। वे ढोल बजा रहे हैं और गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। किंतु कुछ ही देर में इस हादसे से सारी खुशियां पल भर में छिन गई।
यह 12 बच्चे ट्रैक्टर से नरर्सिंगा पुल पर मूर्ति विसर्जन को गए थे ।ड्राइवर पुल पर आरती करने के लिए नीचे उतरा। किंतु इसी बीच किसी बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी घुमा दिया। जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा।
बच्चों की चीख पुकार सुनकर कई ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और कुछ बच्चों को बचा लिया।
इसमें से वंश जिसकी उम्र 8 वर्ष और पृथ्वीराज जिसकी उम्र 16 वर्ष है, उसकी मौत हो गई । अनीश उम्र 10 वर्ष ,अंश उम्र 6 वर्ष ,की हालत गंभीर बनी हुई है।
इनमें से शुभम चौहान जिसकी उम्र 16 वर्ष है, उसकी तलाश की जा रही है । अभी वह मिल नहीं सका है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रॉली को क्रेन से बाहर निकलवाया।
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख और मदद का दिया आश्वासन:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है।