भारत का विजयी आगाज: भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया
संवाददाता
4 October 2025
अपडेटेड: 10:30 AM 0thGMT+0530
4 अक्टूबर 2025: भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में विजयी आगाज की शुरुआत की । जिसमें उसने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हरा दिया। यह टेस्ट मैच ढाई दिन तक ही चला।
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया और मैच के तीसरे ही दिन भारतीय टीम ने जीत अपने नाम कर ली।
शुभ्मन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार भारत में टेस्ट मैच जीता है।
भारत में पहले ही टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हरा दिया।
भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
वेस्ट इंडीज की दूसरी पारी 146 रन पर ही ढेर र हो गई।
पहली पारी में उसने 162 रन बनाए और भारत ने पहली पारी में 448 रन बनाए।
शतक बनाकर टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में:
इस मैच में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, और रविंद्र जडेजा ने शतक लगाकर भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
वेस्टइंडीज पहली पारी में 162 रन बना पाई और भारतीय टीम ने पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए।
इस तरह से टीम इंडिया ने पहली पारी में 246 रन की बढत बना ली।
वेस्ट इंडीज ने दूसरी पारी में 146 रन बनाए।
केएल राहुल ने इस टेस्ट मैच में अपना 11 वां शतक जमाया । 101 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके लगाकर पहले 50 रन बनाए और फिर 190 बॉल खेलकर 12 चौके लगाते हुए केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया।
रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का छठवां शतक लगाया। उन्होंने सबसे अधिक चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज की टीम को मुश्किल में डाल दिया।
सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।