नए साल के जश्न पर महाकाल, ओंकारेश्वर मंदिरों में उमडें श्रद्धालु
संवाददाता
1 January 2026
अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530
नए साल का स्वागत बड़े धूमधाम से सभी करते हैं। साल 2025 की विदाई और 2026 का स्वागत लोगों ने नए अंदाज से करने का मन बनाया है।
नए साल के आगमन की खुशी में इस वर्ष कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है । उज्जैन के महाकाल मंदिर में हजारों श्रद्धालु भस्म आरती के दौरान दर्शन करने पहुंचें । वही ओंकारेश्वर ,ओरछा और अन्य कई प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी गई।
महाकालेश्वर मंदिर बना श्रद्धालुओं का का केंद्र:
नए साल के आगमन पर महाकाल की नगरी उज्जैन में धार्मिक माहौल बना हुआ है । लाखों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सुबह 4:00 बजे से ही हजारों लोग मंदिर के बाहर खड़े होकर भस्म आरती देख रहे थे श्रद्धालुओं का भीड़ बुधवार से ही लगना शुरू हो चुका था।
सुबह 9:00 तक करीब 80000 श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके थे सुरक्षा के लिए मंदिर में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। शहर के सारे सभी होटल पूरी तरह से भरे हुए पाए गए हैं।
ओंकारेश्वर मंदिर में भी भारी भीड़:
उज्जैन के महाकाल मंदिर के अलावा प्रदेश के कई अन्य मंदिर ओंकारेश्वर, ओरछा ,मैहर ,नलखेड़ा और देवास के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है । ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को फूलों से सजाया गया है । जो श्रद्धालु का ध्यान स्वयं खींच रहा है । ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 5:00 बजे मंगला आरती के बाद दर्शन शुरू हुए और लंबी कतारों के बाद श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे हैं।
चिंतामन गणेश:
नए साल का जश्न लोग मंदिरों से शुरू कर रहे हैं । इसी बीच सीहोर के प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है । यह मंदिर पेशवा काल का बताया जाता है ।भारी भीड़ को
देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। लोग कतार में लगकर दर्शन रहे हैं। ठंड और कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चिंतामन गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा इंदौर के खजराना मंदिर, बड़ा गणपति मंदिर,भोपाल के भोजपुर मंदिर ,बिरला मंदिर ,सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर ,ओरछा, गुना के हनुमान टेकरी मंदिर, नलखेड़ा के मंदिरों में भी श्रद्धांजलि बड़े धूमधाम से नए साल का जश्न मना रहे हैं।
21 लाख नोटों से सजा उज्जैन का पूर्णानंद गणेश मंदिर:
नए साल पर श्रद्धालु उज्जैन के पूर्णांनंद गणपति मंदिर में जश्न मनाने पहुंचे हैं।
इस मंदिर में अनोखी सजावट देखने को मिली । इस मंदिर में 21 लाख रुपए के नोट और 15 लाख रुपए के सोने के गहनों से गणपति भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया है।
मंदिर के गर्भ ग्रह को 21 लाख नोटों की लड़ियों से सजाया गया है 15 लाख रुपए की सोने की चेन और स्वर्ण तिलक अर्पित किया गया है। जिससे मंदिर का कोना-कोना चमक उठा है । इसमें कुल मिलाकर 36 लाख रुपए की सामग्री से मंदिर को सजाया गया है। इस सजावट में 500,100, 50 और ₹20 के नोटों का उपयोग किया गया है।
इस मंदिर में इस सजावट को लेकर काफी मेहनत की गई है 10 लोगों की टीम ने चार दिनों तक नोटों की लड़ियां तैयार की है । जिसका सीसीटीवी कैमरा से लगातार निगरानी की गई है। एक क्विंटल बूंदी का महाप्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है।