मध्य प्रदेश में ठंड का कहर: कड़ाके की ठंड घना कोहरा:

khabar pradhan

संवाददाता

2 January 2026

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर: कड़ाके की ठंड घना कोहरा:



मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री से अधिक है।
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घना कोहरा छा रहा है।  सुबह से ही गहरी धुंध और बादलों की आवाज आई दिखाई दे रही है । शहडोल का कल्याणपुर और पचमढ़ी सबसे ठंडे इलाकों में शामिल है । मौसम विभाग का कहना है 3 जनवरी से एक बार फिर तेज ठंड का मौसम रहेगा।  घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर तक रही । इसके अलावा खजुराहो, सीधी ,सतना, रीवा ,भोपाल, इंदौर, उज्जैन ,राजगढ़ ,रतलाम, नर्मदा पुरम, खरगोन , दमोह और गुना समेत कई जिलों में कोहरे का असर दर्ज रहा।

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित दिख रहा है । दिल्ली से मध्य प्रदेश आने वाली कई ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं । कुछ ट्रेन 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही है।  जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट:
मौसम विभाग नहीं चेतावनी दी है कि 3 जनवरी के बाद ग्वालियर चंबल संभाग और विंध्य क्षेत्र के कई जिलों जैसे मुरैना ,भिंड ,दतिया ,निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना ,सतना ,रीवा, मैहर ,सीधी , सिंगरौली में घना कोहरा हो सकता है । इससे तापमान में गिरावट से ठंड भी बढ़ेगी।

पचमढ़ी सबसे ठंडा:
नए साल में सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में दर्ज की गई । यहां रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 6.4 डिग्री तक पर पहुंचा।
इसके अलावा शिवपुरी ,खजुराहो, अमरकंटक ,राजगढ़ ,नौगांव, उमरिया, मंडला, दतिया ,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा जैसे शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

ठंड के इस मौसम में मध्य प्रदेश में सर्दी पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जनवरी में भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे।  आने वाले दिनों में शीत लहर, ,कोल्ड दे और घना कोहरा देखा जाएगा।

टिप्पणियां (0)