एयरपोर्ट रोड पर सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर डकैती के बाद आरोपी खुले में घूम रहे हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले 17 से 18 बदमाशों में से कुछ आरोपी घटना के तुरंत बाद गोवा में देखे गए हैं। पुलिस ने इस आधार पर गोवा और जयपुर में टीम रवाना की है । फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। जबकि 14 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 25 -26 दिसंबर की रात कई नकाबपोश बदमाश हथियार और औजार लेकर घर के अंदर घुसे थे। जबकि कुछ अन्य साथी सड़क पर बाहर निगरानी कर रहे थे। इन बदमाशों ने पालतू कुत्तों को मांस और बिस्कुट के पैकेट खोलकर खिलाए। इसके बाद ताले तोड़कर करीब 18 लाख रुपए नगद और लाखों रुपए के कीमती जेवर लूट कर ले गए।
सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर वारदात के बाद गोवा में दिखे बदमाश:7 जनवरी 2026
TAGS:

Leave a Reply