यासीन मछली को हमीदिया अस्पताल से वापस भेजा जेल:
संवाददाता
6 January 2026
अपडेटेड: 12:44 PM 0thGMT+0530
ड्रग तस्करी और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी यासीन मछली को हमीदिया अस्पताल से वापस भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है । पिछले दो हफ्तों से वह अस्पताल में था । किंतु जांच में किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आई। इसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से मेडिकल रिपोर्ट मांगने के बाद कुछ ही देर के बाद हमीदिया अस्पताल ने यासीन मछली को डिस्चार्ज सर्टिफिकेट जारी कर दिया।
पुलिस सुरक्षा के बीच जेल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात 10:00 बजे यासीन को जेल भेज दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में रहने के दौरान यासीन के यूरिन में इन्फेक्शन पाया गया था । जिसका जेल अस्पताल में इलाज किया गया था।
जेल प्रशासन का कहना है कि उसे समुचित इलाज दिया गया और उसके समस्या का समाधान हो चुका था। लेकिन कोर्ट के निर्देश पर 30 दिसंबर को यासीन को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था। हमीदिया अस्पताल भेजते ही उसे तुरंत वहां भर्ती कर लिया गया । किंतु रविवार की रात उसे हमीदिया अस्पताल से डिस्चार्ज कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।