बेटी की समझदारी से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बचीं डिजिटल अरेस्ट से:

khabar pradhan

संवाददाता

6 January 2026

अपडेटेड: 12:45 PM 0thGMT+0530

समय रहते एक बेटी ने अपनी 75 वर्षीय मां को साइबर ठगों की गिरफ्त में आने से बचा लिया।
75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले ठगों ने महिला के बैंक खाते में 6 करोड़ की धोखाधड़ी का हवाला देकर डराया और किसी से भी संपर्क न करने की हिदायत दी।

इंदौर में कल्याण संपत कॉलोनी के निवासी 75 वर्षीय महिला शनिवार को ठगों के जाल में फंस गई। उनकी बेटी बैंक की ड्यूटी पर थी । व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर ठगों ने सीबीआई का अधिकारी बताया और महिला से कहा कि उनके खाते में 6 करोड़ की संदिग्ध राशि क्रेडिट हुई है। जांच के नाम पर महिला को लगातार वीडियो कॉल पर बनाए रखा । मोबाइल डिस्कनेक्ट न करने की हिदायत दी।
महिला ने आरोपियों से एटीएम की डिटेल मांगी । एटीएम उनके पास नहीं था तो महिला ने बेटी से आग्रह किया। बेटी उसे समय मीटिंग में थी और लौट कर देने की बात कही । इस दौरान ठगों ने महिला को बैंक जाकर आरटीजीएस के जरिए चार लाख ट्रांसफर करने का दबाव बनाया । और किसी को कुछ भी ना बताने की धमकी दी । महिला बैंक पहुंची और ब्रांच मैनेजर से बात करी। मैनेजर को शक हुआ उन्होंने महिला की बेटे से संपर्क किया जो एक बैंक में वरिष्ठ पद पर हैं । उसने तुरंत ट्रांजैक्शन रोकने को कहा और अपनी बहन को सूचना दी।

मां का फोन लगातार बिजी रहने पर बेटी को डिजिटल अरेस्ट की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल स्टेट साइबर सेल के उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी से संपर्क किया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक अंजू पटेल बैंक पहुंची । उन्होंने महिला का मोबाइल लेकर साइबर ठगों से बात बंद करवाई। संदिग्ध नंबर ब्लॉक करवाया और डिवाइस की सेटिंग चेक की। और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

टिप्पणियां (0)