राजधानी भोपाल में मृतकों के नाम की वही खातों से ईरानी डेरे के बदमाशों की फर्जी तरीके से जमानत लेने वालों पर कार्रवाई चल रही थी।  तभी एक और फर्जीवाडा सामने आया ।

फर्जी दस्तावेज के जरिए जमानत दिलवाने के मामले में एमपी नगर थाना पुलिस ने फर्जी जमानतदार को गिरफ्तार किया है । आरोपी दूसरे नाम से फर्जी वही और आधार कार्ड बनवाया हुआ था । और उन्हीं के जरिए 400-400 , रुपए में बदमाशों की जमानत लेता था।  गुरुवार 29 जनवरी को वह पुलिस जिला न्यायालय में आर्म्स एक्ट के एक आरोपी की जमानत ले रहा था ,तभी जज को कुछ शंका हुई । तभी उसके दस्तावेजों की जांच कराई गई ,जिसे फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश हुआ।  आरोपी लंबे समय से बतोर फर्जी जमानतदार बनकर बदमाशों की जमानत दिलवाने का काम कर रहा था।
पुलिस ने उसके पुराने प्रकरण की भी जांच करनी शुरू कर दी है।  और पुलिस के अनुसार जिला न्यायालय के रीडर रवि मेश्राम की शिकायत पर नवनीत गुप्ता 31 वर्ष, जो दान सागर का निवासी है।
किंतु उसका वर्तमान पता पिपलिया बाज खां  पर मामला दर्ज किया गया है। वह फर्जी बही से कमला नगर थाने का आर्म्स एक्ट के आरोपी अजय खरे की जमानत लेने गया था।  तभी 14 ईरानियों की जमानत मामले में वकील नोटरी और गवाह पर मामला दर्ज किया गया है।