हाई टेंशन लाइन की चपेट में आई 15 साल की बच्ची की गई जान:बचाने आई महिला भी करंट से झुलसी:
संवाददाता
8 January 2026
अपडेटेड: 4:40 PM 0thGMT+0530
आगर के अर्जुन नगर कॉलोनी में कल बुधवार दोपहर कन्हैयालाल की 15 वर्षीय बच्ची छत पर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची ने एक कटी हुई पतंग की डोर पकड़ी। जैसे ही बच्ची ने पतंग की डोर पड़ी तभी इस पतंग की डोर के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की संपर्क में आ गई। बिजली का तेज झटका लगने से वह छत पर गिर गई और बुरी तरह झुलस गई। मौके पर ही मौजूद 30 वर्षीय महिला टीना ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया । इस दौरान वह भी करंट से गंभीर रूप से घायल हो गई ।दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया । जहां बच्ची किरण को मृत घोषित कर दिया गया।