रीवा में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, सूनेपन का फायदा उठाकर पानी मांगने के बहाने पहुंचा था आरोपी
संवाददाता
10 January 2026
अपडेटेड: 4:53 PM 0thGMT+0530
रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना 2 जनवरी की दोपहर की है. पीड़िता उस समय घर में अकेली थी. उसका पति निजी काम से बाहर गया था, ससुर बाजार गए थे और सास भी किसी काम से शहर से बाहर थीं. इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर गांव का ही युवक महिला के दरवाजे पर पहुंचा और पीने के लिए पानी मांगा. महिला जैसे ही लोटा लेकर अंदर मुड़ी, आरोपी पीछे से घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी.
दरअसल घर में अकेली महिला को पाकर युवक की नीयत बिगड़ गई. जो पानी मांगने के बहाने से घर में घुसा था आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता ने जब चीख-पुकार मचाई तो आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया.
घटना से बुरी तरह सहमी पीड़िता ने परिजनों के लौटने पर आपबीती सुनाई. स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने आज दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी के रसूख और उसकी धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में है. उसने थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.