Share



बॉलीवुड: फिल्म ओम शांति ओम की शांति और घूमर डांस से फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 40 साल की हो चुकी हैं । इस उम्र में अब उनके पास कितनी संपत्ति है उनके फैंस जानना चाहते हैं आखिर उनकी फेवरेट अभिनेत्री   कितनी गाड़ियों और बंगलों की मालकिन हैं क्योंकि उनकी बेहद आलीशान और ग्लैमर से भरी लाइफस्टाइल ने भी सबका अपनी तरफ ध्यान खींचा। दीपिका बॉलीवुड में ‘आउटसाइडर’ मानी जाती हैं उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, टैलेंट और स्टाइल के दम पर अपनी जगह बनाई है फिल्मों में अपना ऊंचा मुकाम बनाया और अथाह संपत्ति भी बनाई और उन्हें देखकर लोग कहते हैं दीपिका की लग्जरी लाइफ किसी सपने से कम नहीं। उनके घर, कार कलेक्शन और ब्रांड एंडोर्समेंट की कमाई का लंबा लेखाजोखा है…

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण की कुल नेटवर्थ लगभग 500 करोड़ रुपये की आंकी गई है। फिल्मों में आ के पहले वो मॉडलिंग करती थीं…उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैंडमिंटन के स्टार प्लेयर रहे हैं दीपिका हर फिल्म से 15 करोड़ से 30 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। फिल्मों के अलावा भी उनकी कमाई के अन्य साधन हैं कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। दीपिका कई बड़ी कंपनियों के लाइफस्टाइल ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने पैसों का निवेश भी बड़े स्तर पर किया है

रणवीर और दीपिका की कितनी है प्रॉपर्टीज

फिल्मों की कमाई से दीपिका ने कई बड़ी प्रॉपर्टीज पर इन्वेस्ट किया है मुंबई में दीपिका और रणवीर के पास कई प्रॉपर्टीज हैं। सबसे चर्चित प्रॉपर्टी है सी-फेसिंग आलीशान फ्लैट जो बांद्रा में है , ठीक शाहरुख खान के मन्नत के पास ही है। यह फ्लैट दोनों ने मिलकर साल 2022 में खरीदा था जिसकी कीमत 119 करोड़ रुपये थी। इसी इमारत में उनका एक और अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत लगभग 17.8 करोड़ रुपये बताई जाती है।

इसके अलावा दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में 2.25 एकड़ जमीन में बना शानदार हॉलिडे बंगलो परचेज किया था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, दीपिका ने 2010 में एक 4-BHK फ्लैट खरीदा था जब 2018 में शादी के बाद कपल वर्ली के ब्यूमोंडे टावर्स में शिफ्ट हुए थे । इस प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
लग्जरी कारों का कलेक्शन
दीपिका और रणवीर सिंह का लग्जरी कारों का कलेक्शन भी चर्चा का विषय है। उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी शानदार कारें हैं, जो उनकी लाइफस्टाइल को और ग्लैमरस बनाती हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका ने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया था। अब वे बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ है, जो इसी साल 2026 में रिलीज होने वाली है।


Share