मोबाइल चलाने से पिता ने रोका तो तालाब में लगे छलांग:
संवाददाता
12 January 2026
अपडेटेड: 11:16 PM 0thGMT+0530
पिता की डांट की वजह से नाराज होकर एक 18 वर्षीय पुत्र ने तालाब में छलांग लगा दी ,जिससे उसकी मौत हो गई।
रानी कमलापति आर्च ब्रिज से एक स्कूली छात्र नीरज मालवीय ने तालाब में छलांग लगा दी । करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाल।
बताया जाता है कि वह देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करता था । इस बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांटा था । पिता की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया और तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
रविवार रात 9:30 बजे गोताखोरों ने तालाब से छात्र का शव निकाला । पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे छात्र की पहचान जहांगीराबाद निवासी नीरज मालवीय के रूप में हुई। उसकी उम्र 18 वर्ष थी और वह दसवीं कक्षा का छात्र था । पिछले वर्ष वह दसवीं कक्षा में फेल हो गया था और अभी भी रात देर तक वह मोबाइल चलाता था। जिसकी वजह से उसके पिता ने उसे डांटा था पिता की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।