108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और युवा सम्मेलन: स्वामी विवेकानंद के विचारों से समाज परिवर्तन:

khabar pradhan

संवाददाता

12 January 2026

अपडेटेड: 11:17 PM 0thGMT+0530

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के युवा प्रकोष्ठ ने रविवार को युवा चेतना परिष्करण एवं भाव संवर्धन सत्र का आयोजन किया।

विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ।श्रराष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में चारित्रिक दृढ़ता और राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करना था। इस कार्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा के त्याग और स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चर्चा की गई। राजेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिन्होंने युवाओं को समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के गुर सिखाए।

इस आयोजन में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसका नाम था ‘शुरुआत आप करें’। इस फिल्म ने युवाओं को आत्म सुधार के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के सहसंयोजक अमर धाकड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में युवाओं ने समाज सेवा के लिए समयदान और अंशदान का संकल्प लिया । इस आयोजन में रमेश नगर, डॉ समेली और अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे। सोमवार को मंडीदीप में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)