संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर हिंदूसम्मेलन: समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित:

khabar pradhan

संवाददाता

12 January 2026

अपडेटेड: 11:18 PM 0thGMT+0530

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में कल रविवार को कानून में हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें रामबाग लंबाखेड़ा और भगत सिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रितहुए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए लोगों को प्रेरित करना।

इस कार्यक्रम में कई लोगों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया वृंदावन से आए पंडित शैलेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसके संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों में निहित है।

मुख्य वक्ता अमोघ गुप्ता ने कहा कि स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों में व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र के उत्थान में लगा हुआ है । उन्होंने समाज से अनुशासित रहकर और कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में डॉ निवेदिता ने परिवार निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की । इस आयोजन में एक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक एकता का संदेश दिया गया । इस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण नामदेव, इतीश रैकवार ,नंदराम चौहान और बेनी प्रसाद जाट सहित 800 लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियां (0)