ईरानी गैंग के सरदार राजू ईरानी की विदेश यात्रा की जांच: ईरान जाने की बात आई सामने:
संवाददाता
13 January 2026
अपडेटेड: 4:50 PM 0thGMT+0530
ईरानी गैंग के सरदार राजू ईरानी उर्फ आबिद अली इस समय पुलिस हिरासत में है। पुलिस की पूछताछ के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं पुलिस उसके पासपोर्ट और विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेज की जांच गंभीरता से कर रही है।
इसके अलावा उसके पूरे अपराधिक नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है । जिससे गिरोह की गतिविधियां, पुराने अपराध और फरार साथियों के बारे में जानकारी मिल सके।
सूरत के क्राइम ब्रांच ने राजू ईरानी को किया गिरफ्तार:
गुजरात सूरत के क्राइम ब्रांच ने अमन कॉलोनी निशातपुरा निवासी आबिद अली को शनिवार को सूरत के लाल गेट इलाके से गिरफ्तार किया था।
इसके बाद उसे भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया । राजू ईरानी के खिलाफ के दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
राजू ईरानी ने साल 2006 से सक्रिय रूप से अपराध की दुनिया में शामिल है और साल 2022 से फरार था। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह अगस्त 2025 में ईरान भी गया था। उस समय उसे कई राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी।क्ष ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर क्यों जारी नहीं हुआ।क्ष जांच में यह भी सामने आया है कि राजू और उसके एक साथी के लिए फर्जी पासपोर्ट भी बनाए गए थे। इन सभी पॉइंट पर पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे इससे जुड़े और भी लोगों की जानकारी मिल सकती है।