बीमा का क्लेम पाने के लिए पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश!

khabar pradhan

संवाददाता

13 January 2026

अपडेटेड: 4:54 PM 0thGMT+0530

देवास की पुलिस ने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रचने वाली पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है।
देवास के सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया और पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि 8 जनवरी की रात उज्जैन रोड पर राकेश मालवीय का शव मिला, जो देवास का निवासी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की पत्नी रीना से सख्ती से पूछताछ की ,तो उसने प्रेमी देवेंद्र यादव और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचना स्वीकार किया।
रीना इंदौर में एक क्लेम एक्सपर्ट वकील के ऑफिस में काम करती थी। वही देवेंद्र से मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसी दौरान रीना ने पति को रास्ते से हटाकर घटना को दुर्घटना दिखाते हुए बीमा क्लेम लेने की योजना बनाई । देवेंद्र ने एक अपने मित्र संजय और उसके भतीजे रोहित को साजिश में शामिल किया।
इसके बाद 8 जनवरी की रात इंदौर से वे देवास पहुंचे। रीना ने पति राकेश की बीयर में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी । देवेंद्र और संजय घर पहुंचे, और सोते हुए ब्लेड से राकेश का गला रेत दिया । बाइक से शव को बाईपास ले गए और रोहित को कार से बुलाया। शव को फेंक कर दुर्घटना का रूप देने बाइक में तोड़फोड़ की और फरार हो गए।
पति की हत्या रीना ने बीमा क्लेम की रकम हासिल करने के लिए खौफनाक साजिश रची।

टिप्पणियां (0)