जबलपुर के रानी ताल यूथ हॉस्टल के युवकों और अधिवक्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प:

khabar pradhan

संवाददाता

13 January 2026

अपडेटेड: 4:58 PM 0thGMT+0530

जबलपुर शहर के लॉर्ड गंज थाना क्षेत्र में स्थित रानीताल यूथ हॉस्टल में रविवार की देर रात में अधिवक्ताओं और हॉस्टल से जुड़े युवकों के बीच एक विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
हॉस्टल परिसर में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई । बताया जा रहा है कि इस मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी हालात बेकाबू हो गए और कई लोग घायल हो गए।
मामला क्या था:
जिला अधिवक्ता संघ और हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ के बीच रानीताल स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था । मैच के बाद पार्किंग को लेकर अधिवक्ताओं और शराब के नशे में युवकों के बीच विवाद हो गया जो देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए।
रविवार की रात मैच खत्म होने के बाद अधिवक्ता अंशुल पटेल राजेश मोहोड और गोविंद विश्वकर्मा स्टेडियम से लौट रहे थे ,तभी तीन युवकों ने नशे की हालत में शराब पीने के लिए पैसे मांगे । इन्होंने इनकार किया उस पर अंशुल पटेल के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बाद में यूथ हॉस्टल से एक दर्जन से अधिक युवक आ गये और तीनों अधिवक्ताओं को घेर कर पीटा। हॉस्टल के वार्डन राकेश परिहार के अनुसार पुलिस के पहुंचने से पहले ही 20 से 25 लोग गेट और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए थे।
इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियां (0)