ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों पर टैक्स में छूट: कई प्रस्ताव भी हुए पारित:

khabar pradhan

संवाददाता

13 January 2026

अपडेटेड: 5:51 PM 0thGMT+0530

ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों पर टैक्स में छूट: कई प्रस्ताव भी हुए पारित:



ग्वालियर उज्जैन मेले में वहां के रजिस्ट्रेशन पर बड़ी छूट का निर्णय:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई।
जिसमें ग्वालियर उज्जैन व्यापार मेले में वहां पंजीयन कर में छूट देने का निर्णय दिया गया है।

व्यापार मेले में वाहन पंजीयन टैक्स पर 50% की छूट:
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में ग्वालियर व्यापार मेला 2026 और उज्जैन व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल की बिक्री पर परिवहन कर में करीब 50% की छूट देने का निर्णय लिया गया है और इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।

गांव सिंचाई परियोजना को भी दी मंजूरी:

खरनार गांव में करीब 11000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्णय भी लिया गया है इस परियोजना के लागू होने से करीब 10 हजार से अधिक किसान परिवारों को सीधा लाभ मिल सकेगा।
इसके अलावा करीब 200 नए संदीप ने विद्यालय खोलने और संकल्प से सिद्धि तक एक अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है।
इसके तहत आबकारी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंत्रिपरिषद समिति का गठन भी किया गया है।

क्या है ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान:
मध्य प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च तक एक संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में शिविर लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों  से आवेदन पत्र लिए जाएंगे और उसके निराकरण के लिए सभी मंत्रियों को निर्देश  दे दिए गए हैं। जिससे वह अपने-अपने प्रभार के जिलों में इस अभियान की क्रियान्वित करें।

टिप्पणियां (0)