मकर संक्रांति के दिन चाईनीज मांझें से फिर दो लोगों का गला कटा:एक की हालत गंभीर:
संवाददाता
14 January 2026
अपडेटेड: 4:05 PM 0thGMT+0530
इंदौर में चाईनीज मांझें की चपेट में आने से दो लोगों का फिर गला कट गया। इसमें से एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
कल बुधवार के दिन इंदौर के तीन इमली ब्रिज पर एक युवक जिसका नाम हेमराज चौरसिया है, वह चीनी मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका गला कट गया। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर लहूलुहान पड़ा रहा । इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
युवक को एम वाय अस्पताल ले जाया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है।
इधर दूसरी तरफ इंदौर शहर के ही नंदा नगर के निवासी महेश सोनी भी चीनी मांझे की चपेट में आने से गले में चोट आ गई। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हेमराज जब आईटी पार्क से तीन इमली ब्रिज की ओर जा रहा था, इसी दौरान वहां एक पतंग कट कर आई थी जिससे वह चीनी मजे की चपेट में आ गया और यह हादसा उसके साथ हो गया।