वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में यूवको ने की पुलिस से झूमाझटकी: वीडियो आया सामने:

khabar pradhan

संवाददाता

14 January 2026

अपडेटेड: 4:06 PM 0thGMT+0530

रतलाम के रावटी जिले में पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और युवकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है।
दरअसल रावटी थाना क्षेत्र में पुलिस की वाहन चेकिंग चल रही थी ।‌इस दौरान शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक और उसके साथी को पकड़ने पर हंगामा हो गया।
और बीच सड़क पर ही पुलिस और युवकों के बीच झूमाझटकी की स्थितियां बन गई।
जिसमें एक युवक ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी की कॉलर भी पकड़ ली।
रावटी थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह हठिला, दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति से ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी । जिस पर पुलिस ने आपत्ति जताई। ट्रैक्टर का चालक जिसकी उम्र 26 वर्ष और नाम मुन्नालाल था, इसका एक साथी ईश्वर जिसकी उम्र 19 वर्ष थी, दोनों शराब के नशे में पाए गए। पुलिस ने इन दोनों को पड़कर थाने ले जाने की कोशिश की। दोनों ने विरोध किया और मारपीट की स्थितियां बन गई। हालांकि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज नहीं किया है ,सिर्फ शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

टिप्पणियां (0)