कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे 145 आवेदन.. कुछ प्रमुख आवेदन:

khabar pradhan

संवाददाता

14 January 2026

अपडेटेड: 4:51 PM 0thGMT+0530


भोपाल में मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 145 आवेदन पहुंचें।
इसमें टीचर की मारपीट के डर से एक छात्र डर कर उज्जैन भाग निकला। बैरसिया के कढैया कोटा गांव की रहने वाली सीमा गुर्जर ने बताया कि उसका भाई अंकित गुर्जर नवी कक्षा का छात्र है ।‌नवोदय विद्यालय रातीबड़ में पढ़ता है।‌ टीचर द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है।‌ जिसके डर से वह 12 दिसंबर 2025 को स्कूल से भाग गया और 9 दिन के बाद उज्जैन में मिला।  किंतु प्रिंसिपल ने अंकित को स्कूल से निकाल दिया । अब सीमा की मांग है कि भाई को वापस स्कूल में प्रवेश दिया जाए।

इसके अलावा बैरसिया के रहने वाले रामस्वरूप ने कलेक्ट्रेट में अपना आवेदन दिया । उनका कहना है कि बैरसिया सिविल  अस्पताल में इलाज के दौरान 9 नवंबर 2024 को उसके बेटे की मौत हो गई थी 14 महीने बीतने के बाद भी अस्पताल द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जा रही।‌ अस्पताल से संपर्क करने पर उनके द्वारा मौत का सही कारण भी नहीं बताया गया।
इसके अलावा फरहत अफजा वार्ड 41 के रहवासियों ने कलेक्टर को शिकायत देकर 10 साल से लंबित मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
इधर एक एक्सीडेंट के मामले में कलेक्टर को आवेदन दिया गया।  जिसमें 21 दिन पहले स्कूल बस एक्सीडेंट मामले में छात्रों के परिजनों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया । उनका कहना है कि बस का बीमा नहीं था, साथ ही बस चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था, उनका इलाज जारी है और साथ ही मांग है कि स्कूल का संचालन बंद किया जाए।

टिप्पणियां (0)