भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बस में युवक को रौंदा:  लोगों ने बस धकेल कर बचाई जान:

khabar pradhan

संवाददाता

15 January 2026

अपडेटेड: 4:20 PM 0thGMT+0530




भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की शुक्ला ब्रदर्स  बस ने कल बुधवार सुबह एक युवक को टक्कर मार दी।  यह बस तेज रफ्तार से रेलवे माल गोदाम के पास जा रही थी।  तभी बाइक सवार युवक बस के नीचे फंस गया और उसके हाथ पर बस का अगला पहिया चढ़ गया।  तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार यह हादसा सुबह 10:40 पर प्लेटफार्म नंबर 5-6 के सामने हुआ । संतोष माणिकराव पंडाग्रे जिसकी उम्र 22 वर्ष है, वह बाइक से बाढ़ गंगा क्षेत्र के कुशवाहा नगर का निवासी है।  वह बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, तभी शुक्ला ब्रदर्स की बस के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी।  जिससे बस का अगला पहिया उसके हाथ पर चढ़ गया।  युवक को गंभीर हालत में एमवाए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
बस से टक्कर के बाद युवक संतोष का हाथ बस के अगले टायर के नीचे दब गया। वह 5 मिनट तक तड़पते हुए चीख रहा था।  लेकिन बस चालक फरार हो गया।  मौके पर जुटी भीड़ ने बस को पीछे किया और घायल युवक को बाहर निकाला इसके बाद बस को आग लगा दी।

बयानों के आधार पर पुलिस ने बस चालक आजाद खान पर केस दर्ज किया है और उसका लाइसेंस जप्त कर जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियां (0)