राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ानें की मिली धमकी: अलर्ट घोषित करते हुए किया चेकिंग अभियान:

khabar pradhan

संवाददाता

16 January 2026

अपडेटेड: 1:53 PM 0thGMT+0530

राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ानें की मिली धमकी: अलर्ट घोषित करते हुए किया चेकिंग अभियान:

ईमेल द्वारा नागपुर एयरपोर्ट और भोपाल एयरपोर्ट को मिली बम धमकी:


भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर कल गुरुवार को कुछ समय के लिए अफरा -तफरीका  माहौल नजर आया।  दरअसल ईमेल द्वारा राजा भोज एयरपोर्ट को बम द्वारा उड़ने की धमकी मिली। इस मेल के मिलने के बाद सिक्योरिटी पूरी तरह सतर्क हो गई और पूरे एरिया को अलर्ट घोषित करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस धमकी के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट को अलर्ट घोषित कर दिया गया।


CISF की जवान वहां पहुंचे और उनके साथ पुलिस का डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की गंभीरता से जांच की।
पुलिस सुरक्षा बल के डॉग स्क्वॉड के द्वारा पूरे परिसर सिक्योरिटी एरिया, शॉपिंग एरिया की जांच की गई, हर किसी के बैग की भी जांच की गई।

इस जांच के द्वारा पूरे एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल मच गया।
बताया जा रहा है कि राजा भोज एयरपोर्ट को पिछले वर्ष चार बार इसी तरह बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है।  एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

मेल की जांच और सुरक्षा प्रबंध:

राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इस तरह बम से उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकी है।  इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है।  एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी का कहना है कि अक्सर ऐसे मेल विदेशों से आते हैं, जिनकी पुष्टि संभव नहीं हो पता उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रबंध काफी सख्त है कोई भी संदिग्ध बैग या संदिग्ध वस्तुएं अंदर ले जाना संभव नहीं है।

मेल की जांच करने पर निष्कर्ष:
मेल की जांच करने पर यह पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से नागपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी थी।  फिर यही मेल को भोपाल एयरपोर्ट को फॉरवर्ड कर दिया गया था।  इस मेल के मिलने के बाद कुछ समय के लिए पूरे एरिया को अलर्ट घोषित किया गया । सभी बैग की जांच के बाद स्थितियां अभी सामान्य हैं।

टिप्पणियां (0)