भोपाल -इंदौर मार्ग पर, फंदा टोल प्लाजा पर हुआ दर्दनाक हादसा:

khabar pradhan

संवाददाता

16 January 2026

अपडेटेड: 4:14 PM 0thGMT+0530

भोपाल -इंदौर मार्ग पर, फंदा टोल प्लाजा पर हुआ दर्दनाक हादसा:

भोपाल इंदौर राजमार्ग पर फंदा टोल प्लाजा स्थित है ,जहां ड्यूटी के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

दरअसल विजय मेवाड़ा नाम का व्यक्ति जो सीहोर खालमिया का निवासी है, वह टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।  गुरुवार रात करीब 10:00 बजे वह टोल बूथ के पास डिवाइडर पर खड़ा था । इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर गया इसी समय वहां एक ट्रक गुजर रहा था और ट्रक के अगले पहिए की चपेट में विजय आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि विजय अपनी ड्यूटी पर था। और रात करीब 10:00 बजे वह तो टोल के बूथ के पास डिवाइडर पर खड़ा था । अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर लुढ़क गया । तभी तेजी से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद विजय के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
परिजनों और टोल प्रबंधन के बीच काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।

इस हादसे के बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत होने से मुआवजे को लेकर परिजन और टोल प्रबंधन के बीच काफी देर तक विवाद चला ।

टिप्पणियां (0)