भक्ति के रंग में रंगे कोच गौतम गंभीर –   नलखेड़ा में मां बगलामुखी के किए दर्शन-पूजन:

khabar pradhan

संवाददाता

16 January 2026

अपडेटेड: 4:17 PM 0thGMT+0530

भक्ति के रंग में रंगे कोच गौतम गंभीर –   नलखेड़ा में मां बगलामुखी के किए दर्शन-पूजन:



नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर:
महाकाल के भी किये दर्शन:

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले निर्णायक वनडे मैच से पहले गंभीर ने शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचें। जहां उन्होंने मां भगवती की विधिविधान से पूजा की।

उन्होंने यहां विशेष हवन-पूजन कर भारतीय टीम की जीत की कामना की और देश की समृद्धि की प्रार्थना की।

टीम की जीत के लिए मांगा आशीर्वाद:
——————————————

आगर-मालवा जिले में द्वापर युग की देवी मां बगुलामुखी का मंदिर है ,जिन्हे राजसत्ता और शत्रुहंता जय की देवी माना जाता है। मां बगुलामुखी मंदिर नलखेड़ा में गौतम गंभीर दर्शन करने शुक्रवार सुबह पहुंचे।
यहां पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन कइये र पूजन किया। मन्दिर के गर्भग्रह में पुरोहितों ने उन्हें मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। करीब 1 घंटे मंदिर परिसर में रुके। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मंदिर के इतिहास की जानकारी भी दी।
गौतम गंभीर की एक झलक देखने का रहा उत्साह:

मंदिर आए श्रद्धालुओं में उनकी एक झलक पाने को लेकर उत्साह दिखा। गंभीर के मंदिर आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। इसके पहले मंदिर में पंडितों ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कराकर अभिषेक कराया।
उन्होंने महाकाल की भस्म आरती के दर्शन भी किए तो कुलमिलाकर गौतम मध्य प्रदेश में भक्ति के रंग में रंगे नजर आए ।

इंदौर में तीसरा एकदिवसीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाना है। उसके पहले गौतम गंभीर ने मां बगलामुखी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और भारतीय टीम की जीत और सफलता की कामना की। बताया जा रहा है कि इस समय टीम इंडिया इंदौर पहुंची हुई है और तीसरा वनडे मैच खेलने की तैयारी कर रही है। टीम के हेड कोच का शक्तिपीठ मां के दर्शन करना आस्था के रूप में देखा जा रहा है।
नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी का मंदिर सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है।
आपको बता दें कि इसके पहले गौतम गंभीर उज्जैन पहुंचे थे ,जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया और बाबा महाकाल के दर्शन किए।

इंदौर में होना है तीसरा और आखिरी वनडे क्रिकेट मैच:

टीम इंडिया कल शाम इंदौर पहुंच चुकी है और मैच की तैयारी कर रही है।  अभी तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच हुए हैं । जिसमें दोनों बराबरी पर हैं ।‌पहला मैच गुजरात के वडोदरा में 11 जनवरी को हुआ था।‌ इसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।  जबकि 14 जनवरी को गुजरात के राजकोट में दूसरा मैच हुआ । जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की । इस तरह से सीरीज में दोनों टीम बराबरी पर हैं।  इंदौर में खेला जाने वाला यह तीसरा वनडे मैच से हार जीत का फैसला तय होगा। यह मैच 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा । आपको बता दें कि इंदौर की पिच ज्यादा रन बनाने के लिए मशहूर है।

अब देखना होगा कि इस सीरीज में कौन बढ़त हासिल करता है।

टिप्पणियां (0)