सरकारी विभाग की कार ने ट्रेवल एजेंट को 100 मीटर तक घसीटा- मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

19 January 2026

अपडेटेड: 4:42 PM 0thGMT+0530




भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र के शौर्य स्मारक के पास रविवार दोपहर  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  जिसमें 45 वर्षीय  रातीबड़ निवासी ट्रैवल एजेंट सतीश कुमार की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कर आई जिस पर मध्य प्रदेश सरकार का लोगो लगा था।  कार चालक अपने सामने से आ रही बाईक को टक्कर मार दी।  सूचना पर पुलिस पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।  पुलिस के अनुसार सतीश रविवार सुबह बाइक से एमपी नगर की ओर जा रहे थे।  जैसे ही शौर्य स्मारक पार्क के पास पहुंचे ,तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया जोरदार टक्कर के बाद भी कार चालक ने वाहन को नहीं रोका । जिससे सतीश की बाइक कार के बोनट में फंस गई । कार चालक उसे करीब 100 मीटर तक का घसीटते हुए ले गया।  और कार शौर्य स्मारक परिषद की रेलिंग से टकराने के बाद रुक गई । लोगों ने सतीश को गंभीर हालत में जेके अस्पताल पहुंचाया।  जहां डॉक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।
इधर कार का एयरबैग खुलने से कार चालक सुरक्षित हो गया । उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है । पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है।  पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है।  कार किस सरकारी विभाग से संबंधित थी, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियां (0)