क्या गुजरात में आम आदमी पार्टी देने जा रही है बीजेपी को सीधी टक्कर:
संवाददाता
19 January 2026
अपडेटेड: 7:26 PM 0thGMT+0530
दिल्ली हारने के बाद से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अचानक राजनैतिक पटल से गायब हो चुके हैं। कहीं कोई बयान नहीं,पीएम मोदी पर कोई तंज नहीं।
आखिर क्या कर रहे है केजरीवाल!
क्या कर रहे हैं केजरीवाल –आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक लगातार इस समय लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं औऱ बड़ी तैयारी कर रहे हैं गुजरात वाले पीएम को गुजरात में ही मात देने की ।
हालांकि ये इतना आसान भी नहीं है लेकिन केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे पर हैं ।
बूथ स्तर तक आप की टीम को तैयार कर रहे हैं. शनिवार को उनका एक दौरा फिर हुआ और इस बार के दौरे में संगठन का विस्तार और जनता से जुड़ाव की दिशा में काम किया है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष हैं इसुदान गढ़वी ।
जिन पर जिम्मेदारी है कि गुजरात में आप को मजबूत करना है। अरविंद केजरीवाल 17 जनवरी से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के लगातार मजबूत होते संगठन, बढ़ते जनसमर्थन और जमीनी स्तर पर तैयार हो रही नई राजनीतिक ताकत को दर्शाता है।
क्या सियासी पटल से गायब है केजरीवाल:
केजरीवाल पीएम के गढ़ में पीएम को हराने की तैयारी कर रहे हैं ।आप अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे और अहमदाबाद तथा वडोदरा में पार्टी पदाधिकारियों औऱ बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे।
यह आयोजन आम आदमी पार्टी की उस संगठनात्मक सोच को दिखाता है, जिसमें हर कार्यकर्ता को अहम भूमिका और स्पष्ट जिम्मेदारी दी जाती है। 18 जनवरी को अहमदाबाद में सेंट्रल जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित। है इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा और सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्रों के करीब 9 हजार से ज्यादा बूथ वॉलिंटियर्स को शपथ दिली जा रही है।
यह सम्मेलन पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सीधे जोड़कर संगठन की रीढ़ को मजबूत किया जा रहा है। इसके बाद 19 जनवरी को वडोदरा में ईस्ट जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।क्ष इस सम्मेलन में आनंद, वडोदरा, दाहोद, छोटा उदेपुर और पंचमहल लोकसभा क्षेत्रों के 9 हजार से अधिक बूथ वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाई जाएगी।
इतनी बड़ी संख्या में बूथ वॉलिंटियर्स की भागीदारी यह साफ दिखाती है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की पकड़ लगातार गहरी हो रही है। बूथ स्तर पर इस तरह के और भी बड़े कार्यक्रम किये जा रहे हैं। पार्टी का मानना है संगठन मजबूत करना है तो पहले बूथ मजबूत करो और जब बूथ मजबूत होता है, तो जनता की आवाज सीधे नेतृत्व तक पहुंचती है। यही कारण है कि पार्टी गुजरात में भी उसी मॉडल पर काम कर रही है, जिसने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी को मजबूती दी। हालाकिं दिल्ली तो हाथ से निकल गई लेकिन पंजाब में एख बार फिर बंपर जीत मिली।
अरविंद केजरीवाल का तरीका है कि कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद, उन्हें शपथ दिलाना और संगठन के महत्व पर जोर देना, कार्यकर्ताओं में नया जोश और आत्मविश्वास भरने वाला है. यह संदेश साफ है कि पार्टी का नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और बदलाव की इस लड़ाई में हर वॉलिंटियर को बराबर का भागीदार मानता है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत अब सिर्फ चर्चाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि बूथ स्तर पर तैयार हो रही यह मजबूत टीम आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करेगी. यह दौरा गुजरात में आम आदमी पार्टी के संगठन के विस्तार और जनता से जुड़ाव की दिशा में एक अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।
तो गुजरात में AAP की बड़ी तैयारी चल रही है…