नगर विकास की कार्यवाही 13 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट:
संवाददाता
20 January 2026
अपडेटेड: 4:42 PM 0thGMT+0530
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद नगरीय विकास विभाग ने अमृत 2.0 के तहत प्रदेश में चल रही जलप्रदाय और सीवेज संबंधी परियोजनाओं की सोमवार को समीक्षा की । इसमें लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है । इसके अलावा काम की धीमी गति पर 35 परियोजनाओं के ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने 13 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया । वही 6 ठेकेदारों को अगले टेंडर में भाग लेने से सस्पेंड कर दिया। समीक्षा में यह पाया गया कि गलत डीपीआर के कारण कई प्रोजेक्ट लेट हो रहे हैं। आयुक्त ने डीपीआर बनाने वाले कंसल्टेंट की समीक्षा कर दोष मिलने पर उन्हें भी ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दे दिए हैं।
नगरीय विकास के एसीएस संजय दुबे की मौजूदगी में एक समीक्षा बैठक हुई और संजय दुबे के निर्देश पर आयुक्त ने ये कार्रवाई की। एसीएस ने परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, प्रगति की डिजिटल रिपोर्टिंग,पोर्टल आधारित समीक्षा से जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। संजय दुबे ने कहा कि पानी और सीवेज के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कोई होगी।