खरीदारी कर रहे चार लोगों को कार ने रौंदा:पिता पुत्र समेत एककी मौत
संवाददाता
20 January 2026
अपडेटेड: 4:42 PM 0thGMT+0530
सोमवार 19 जनवरी सुबह 9:00 बजे धरगांव के पास सुलगांव फाटे के पास हार्डवेयर दुकानदार मुन्ना कर्मि जिनकी उम्र 55 वर्ष थी ,मिर्च खरीदने खड़े थे। तभी बड़वाह से आ रही एक तेज रफ्तार कर बेकाबू हो गई और कई लोगों को कुचलती हुई चली गई। कार ने एक 5 साल की बेटी के साथ बाइक से जा रहे शुभम को चपेट में ले लिया। जो 500 मीटर आगे पेड़ से टकराकर रुकी । इसमें एक की मौत हो गई । बाइक सवार पिता पुत्री और एक ग्रामीण घायल हो गया।
बाइक सवार शुभम का हाथ टूट गया उसकी बेटी भी चोटिल हो गई । धरगांव के शांतिलाल पाटीदार का पैर टूट गया। और धरगांव की हार्डवेयर दुकानदार मुन्ना कर्मा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।