भोपाल रेल यात्रियों के लिए कानपुर मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:
संवाददाता
21 January 2026
अपडेटेड: 2:00 PM 0stGMT+0530
भोपाल के रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन होकर गुजरने वाली यह ट्रेन 5 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी 30 जनवरी से 27 फरवरी तक हर शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से चलेगी।