अमित शाह उधर पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्ष विराम
संवाददाता
8 April 2025
अपडेटेड: 5:19 AM 0thGMT+0530
पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा संघर्ष विराम, सेना का मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा संघर्ष विराम, सेना का मुंहतोड़ जवाब
पकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा एलओसी पर संघर्ष विराम तोड़ा। भारतीय सेना ने इसका जोरदार जवाब दिय। संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शह जम्मू-कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर हैं। अधिकारियों ने बताया, पकिस्तानी सेना ने आज पुंछ जिले के दिगवर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम तोड़ा। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान कोई घुसपैठ न हो, इलाके में तलशी अभियान शुरू किया गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को पकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक बारूदी सुरंग के धमाके के बाद बिना किसी करण के गोलीबारी की और संघर्ष विराम तोड़ा। सेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय सैनिकों ने ‘संतुलित और नियंत्रण तरीके से प्रभावी जवब दिया। ऐसी खबरें मिली हैं कि आतंकवदी, जिनमें मुख्य रूप से विदेशी भाड़े के अतंकवादी शामिल हैं, पुंछ, राजौरी, कठुआ और किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हैं। 23 मार्च को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब भारतीय हिस्से में घुसपैठ करने वाले पांच आतंकवदियों का सामना स्थानीय पुलिस की टीम से हुआ। यह मुठभेड़ अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 4 किलोमीटर अंदर सन्याल गांव में हुई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए। संयुक्त बलों ने बाकी तीन आतंकवादियों को ढूंढने के लिए कठुआ और राजौरी जिलों के ऊंचे इलाकों में अपना ‘खोजो और खत्म करो अभियान बढ़ा दिया।