23 मार्च 2026:

नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर हम फेंक देते हैं।  जबकि ये छिलके  बेहद काम के होते हैं।  नींबू के छिलके से किचन की सफाई, फ्रिज की बदबू  दूर करना और स्किन केयर जैसे कई काम किए जा सकते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो नींबू का छिलका घर, सेहत और ब्यूटी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है‌ ।

नींबू के छिलकों का इस्तेमाल साफ सफाई में:

1..नींबू के छिलकों को  घर की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है । छिलकों साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो खुशबू के साथ  गंदगी और चिकनाई को हटाने में मदद करता हैं।

2.. नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर उस पानी का इस्तेमाल किचन के प्लेटफॉर्म, गैस चूल्हे या सिंक की सफाई के लिए किया जा सकता हैं।‌ इससे दाग-धब्बे तो साफ होते  ही हैं, साथ ही एक ताजगी भरी खुशबू भी फैल जाती है।

3.. इसके अलावा नींबू के छिलकों को सुखाकर इसा पाउडर बनाकर भी रखा जा सकता है, जिसका इस्तेमाल बर्तन साफ करने या प्राकृतिक क्लीनर के रूप में किया जा सकता है। इस तरह से नींबू का छिलका घर की साफ सफाई में एक बेहतरीन और सस्ता उपाय बन सकता है।

नींबू के छिलकों का इस्तेमाल सौंदर्य में:

1.नींबू के छिलके का उपयोग सुन्दरता और त्वचा की देखभाल में भी किया जाता है।‌  छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाकर फेस पैक में मिलाया जाता है, जिससे त्वचा की मृत कोशिकाएं  या dead cells हटाने में मदद मिलती है और त्वचा में निखार आता है।

2.कई लोग नींबू के छिलके को सीधे चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ते भी हैं, जिससे त्वचा की सफाई होती है और ताजगी महसूस होती है।

3.. इसके अलावा छिलकों में मौजूद प्राकृतिक तेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यदि इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जगह प्राकृतिक उपाय के रूप में भी नींबू के छिलकों का उपयोग किया जा सकता है.

नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कीटनाशक बनाने में:
इसके अलावा कुछ लोग नींबू के छिलकों का इस्तेमाल प्राकृतिक कीटनाशक बनाने में भी करते हैं।‌ इसमें मौजूद कुछ तत्व कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं।‌
इस प्रकार नींबू के छिलकों का हम कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।