23 जून 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल/
राजस्थानी भोपाल में मेट्रो से सफर कर रहे यात्रियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल भोपाल मेट्रो 24 और 25 जून को निरीक्षण के दौरान बंद रखने का निर्णय लिया गया है । भोपाल के एम्स से सुभाष नगर स्टेशन तक करीब 7 किलोमीटर के एरिया में ऑरेंज लाइन पर मेट्रो चलाई जा रही है । अभी यह मेट्रो एक ही पटरी पर दौड़ रही है। और जल्दी ही दूसरी पटरी तैयार करने की योजना शुरू की जाने वाली है।
कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी प्रोजेक्ट की सिगनलिंग प्रणाली का निरीक्षण सीएमएस करेंगे । इस निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसे में भोपाल मेट्रो की यात्री सेवाएं दो दिनों के लिए अस्थाई रूप से स्थगित की जा रही है। इस निरीक्षण को पूरा होने के बाद मेट्रो सेवाएं 26 जून से अपने निर्धारित समय के अनुसार फिर से शुरू की जाएगी।
यह निरीक्षण मेट्रो व्यवस्था की सुरक्षा विश्वसनीयता और परिचालन क्षमता को और भी अधिक मजबूत बनाने की दिशा में किया जा रहा है। जिससे भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और आसान सेवा उपलब्ध कराई जा सके। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के अनुसार यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और विश्व स्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है इसी कारण समय-समय पर तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाती हैक्ष इस निरीक्षण के दौरान सिगनलिंग प्रणाली, ट्रैक से जुड़े हुए उपकरणों ,परिचालन सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमानुसार बारीकी से जांच की जाएगी।
इस वजह से भोपाल मेट्रो की यात्री सेवाएं 24 और 25 जून को बंद रखी जाएगी । निरीक्षण के बाद 26 जून से इसका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।


Leave a Reply