-
*21 रेल फाटकों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, 90 ओएफसी हट्स में होगा फायर अलार्म सिस्टम*
भोपाल रेल मंडल क्षेत्र में रेल सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत भोपाल रेल मंडल के 21 रेल फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए…
-
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए दो फर्जी छात्र
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा के पहले दिन अंबाह के एमएलडी स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो फर्जी छात्र पकड़े गए । दोनों युवक स्वाध्यायी छात्रों की जगह अंग्रेजी का पेपर दे रहे थे । और इसके बदले पांच ₹5000 लेने का सौदा किया गया था। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रवेश पत्र लेकर…
-
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया, छह ट्रक सामान जब्त किया
भोपाल नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने मंगलवार को पुराने शहर सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्रों से छह ट्रक सामान जब्त किया गया। पुराने शहर के आजाद मार्केट, पीरगेट, जुमेराती, इतवारा सहित कई इलाकों में सड़कों व फुटपाथों से ठेले, गुमटी, बोर्ड आदि हटाए गए।…
-
कलेक्ट्रेट परिसर में किन्नरों का हंगामा: किन्नर जिहाद का लगाया आरोप
भोपाल के कलेक्ट्रेट परिसर में कल मंगलवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। जिसमें किन्नरों के एक ग्रुप का आरोप है कि सुरैया ग्रुप उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाह रही है।इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जांच की मांग की है।इधर सुरैया ग्रुप का कहना है कि यह सिर्फ गद्दी…
-
JEE Mains का रिजल्ट 12 फरवरी को: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने की घोषणा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 फरवरी को जेईई मेंस 2026 के सेशन 1 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का ऐलान किया है। एनटीए के शेड्यूल के मुताबिक सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक जारी किया जाएगा। इससे पहले फाइनल आंसर शीट जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक…
-
मंदसौर में एक खेत में चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार:
12.5 करोड़ रुपए का केमिकल जब्त : मंदसौर के के गरोठ में पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा किया है। शनिवार देर रात सुरजना गांव में दबिश देकर पुलिस ने खेत में बने एक मकान से 12.5 किलो क्रूड एमडी केमिकल जब्त किया है। यह फैक्ट्री गांधीसागर के डूब क्षेत्र…
-
*रिपोर्ट में ‘गहरा घाव’ लिखने के बदले रिश्वत मांगने वाला बीएमओ गिरफ्तार
जिले में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक बीएमओ डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट में “गहरा घाव” लिखने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता अंकित शुक्ला ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब एक…
-
*पर्यावरण विज्ञान में एआई के प्रयोग पर हुई संगोष्ठी*
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं सर्वांगीण विज्ञान विभाग तथा शासकीय एमएलबी कॉलेज, भोपाल के संयुक्त सहयोग से “पर्यावरण विज्ञान में एआई की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने…
-
*गायत्री नगर में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोग*
वार्ड 65 की गायत्री नगर कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थिति गंभीर होने पर कॉलोनीवासियों ने गंदे पानी के वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिखाए। पानी…
-
*तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला 19 फरवरी से*
राजधानी के साइंस हिल्स क्षेत्र स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में 19, 20 और 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने जानकारी दी कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पंचकर्म की आधुनिक और उन्नत चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी देना तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण…
