18 June 2026:
फ्रांस /
G-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की विपक्षीय वार्ता में आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी और ट्रंप बेहद गर्म जोशी से मिले। फ्रांस के एवियन में जी-7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा वादा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। भारत और अमेरिका रक्षा संबंधों के सवाल पर ट्रम्प ने कहा, दोनों देशों के बीच ये बेहद अहम साझेदारी है। उन्होंने यह भी कहा हमारे बीच कोई औपचारिक करार नहीं है, लेकिन पीएम मोदी के रहते यदि कभी भारत पर हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए साथ खड़ा होगा। ट्रम्प ने यह स्पष्ट किया कि यदि भारत में कोई नया नेता या कोई और प्रमुख होगा तो फिर मुझे सोचना पड़ेगा। बता दें कि ट्रम्प का ये बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की चीन ने सैन्य मदद की थी। साथ ही ट्रम्प ने ये बयान में दिया है जो नाटो का सदस्य है । डोनाल्ड ट्रम्प कई बार नाटो को छोड़ने की बात भी कह चुके हैं। ट्रम्प के भारत को लेकर किए इस वादे से दुनिया भर में नया सैन्य समीकरण बन सकते हैं।
होर्मुज में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया:
फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस मुलाकात की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प के समक्ष कहा, समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान डील में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। होर्मुज का खुला रहना जरूरी है। भारतीय नाविकों की मौत के सवाल पर ट्रम्प ने कहा, नौपरिवहन जोखित भरा काम है। नाविकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।
पश्चिम एशिया में शांति व्यवस्था कायम करने के ट्रम्प के प्रयास सराहनीय हैं।
पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प के पश्चिम एशिया में शांति के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने तीन बार ईरान की शांति डील यानी पश्चिम एशिया का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा, इस क्षेत्र में स्थायी शांति सबसे बड़ी जरूरत है। समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया भर के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया में शांति समझौते में नाविकों की सुरक्षा को अहम स्थान मिलेगा।
ट्रम्प बोले..जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, वाइट हाउस में भारत का दोस्त मौजूद :
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भरोसा दिलाया कि जब तक वे राष्ट्रपति रहेंगे, वाइट हाउस में भारत का दोस्त मौजूद रहेगा। पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा, वे जल्द ही भारत की यात्रा पर आएंगे। ट्रम्प ने अपनी पिछली भारत यात्रा को याद कर कहा कि उनका भारत के साथ बेहद बेहतरीन रिश्ता है। ट्रंप ने ग्लोबल ऑर्डर में भारत की भूमिका की सराहना की और कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष में भी भारत का हमेशा अहम भूमिका रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी को शांत , संयमित और एक शानदार नेता बताया उन्होंने कहा कि मोदी सख्त नेगोशिएटर है। उन पर भरोसा जताते हुए भारत और अमेरिका के बीच जल्दी ही ट्रेड करने की बात कही।
H1 Bवीजा को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को भारतीय टैलेंट की जरूरत है हमारी हमेशा यह कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को H1 B वीजा मिल सके ।
रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत सहित किसी भी देश पर दबाव बनाने जैसी कोई भी बात नहीं है । सभी देश कहीं से भी तेल खरीदने का उनका अपना अधिकार है।
रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा कि इसे रुकना विश्व शांति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा वे यह भी कोशिश करेंगे कि यह युद्ध रख सके। इस युद्ध के बंद न होने का कारण जेलेंस्की और पुतिन के बीच आपसी तकरार है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।


Leave a Reply