MPPSC Result 2024 घोषित: डिप्टी कलेक्टर के 13 पद में से पांच पदों पर लड़कियां

khabar pradhan

संवाददाता

13 September 2025

अपडेटेड: 8:55 AM 0thGMT+0530

MPPSC Result 2024 घोषित: डिप्टी कलेक्टर के 13 पद में से पांच पदों पर लड़कियां

13 सितंबर 2025: MPPSC मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट कल शाम 12 सितंबर को घोषित कर दिया। इस परीक्षा में 110 पदों के लिए सूची 87:13 प्रतिशत के आधार पर जारी किया गया है। इस बार के रिजल्ट में सबसे खास बात यह है कि डिप्टी कलेक्टर की 13 पद में से पांच पद के लिए लड़कियों का चयन किया गया है।


श्योपुर के देवांशु शिवहरे पहले रैंक पर:
सीहोरपुर के देवांशु शिवहरे ने पहली रैंक हासिल की है । देवांशु शिवहरे इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते समय उन्होंने एमपीपीएससी की भी तैयारी शुरू की। और साल 2022 में पहले प्रयास में कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर बने। इसके बाद उन्होंने अगला प्रयास किया, किंतु इंटरव्यू में सिलेक्ट नहीं हो पाए । इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और गुना में नौकरी ज्वाइन की। और इंटरव्यू की तैयारी के लिए कोचिंग लेना शुरू किया।
देवांशु शिवहरे ने 1685 अंक में से कुल 953 अंक लाकर मेरिट में पहला स्थान बनाया है। देवांशु के पिता रामकेश शिवहरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र चिकित्सा में सहायक है। उनकी मां पूनम नर्सिंग ऑफिसर है। देवांशु ने स्कूली पढ़ाई नवोदय स्कूल रायसेन से की हुई है और कॉलेज की पढ़ाई इंदौर की।

दूसरी रैंक में आए ऋषभ अवस्थी:
ऋषभ अवस्थी देवरी तहसील के सागर जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने इंदौर के जीएसीसी से BA और MA की पढ़ाई की। कोविड में लॉकडाउन के दौरान देवरी से ही पीएससी की तैयारी शुरू की। यह उनका पहला मेंस और इंटरव्यू में सिलेक्शन था।‌ इसमें उन्होंने 945.50 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आकर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया। इनके पिता रिटायर्ड होमगार्ड प्लाटून कमांडर है, और उनकी मां ग्रहणी है।

डीएसपी के 19 पदों में से 6 पर लड़कियों ने बाजी मारी है।
एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 6 मार्च को जारी किया गया था

महिलाओं में टॉपर हर्षिता दवे:
इंदौर की हर्षिता दवे 1685 में से 893.75 अंक लाकर डिप्टी कलेक्टर बनी है । यह उनका दूसरा प्रयास था। हर्षिता ने राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है।‌ यह डेबिटर भी है। इनके अनुसार पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है। इसी की वजह से इन्होंने सफलता हासिल की है।

हर्षिता दवे के पिता साहित्य अकादमी के डायरेक्टर हैं और मां एक निजी स्कूलों में शिक्षिका है।

ये बने डिप्टी कलेक्टर:

(कुल अंक 1685)

देवांशु शिवहरे –953

ऋषव अवस्थी– 945.50

अंकित– 942

शुभम– 913

हर्षिता दवे —893.75

रुचि जाट –891

नम्रता जैन –890

गिरराज परिहार –859.75

स्वर्णा दीवान –833.75

विक्रमदेव सरयाम –765.50

शिवानी सिरमचे —761.50

जतिन ठाकुर —759.75

हिमांशु सोनी —716

              (कुल अंक 1685)

110 में से 96 पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है यह परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर तक हुई थी इसमें 3000 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे प्रणाम 5 मार्च को जारी हुए थे 18 से 29 अगस्त के बीच इंटरव्यू हुएथे।
110 पदों में से 87 फीसदी फॉर्मूले में 102 पद रखे गए थे। 306 उम्मीदवार सफल हुए थे । 13 फ़ीसदी प्रोविजनल रिजल्ट श्रेणी में आठ पद रखे गए। इसके लिए 33 उम्मीदवार सफल हुए । इंटरव्यू के लिए 349 प्रतियोगियों का चयन हुआ ।

इनमें से ज्यादातर युवा पहले से ही सरकारी सेवा में थे।

टिप्पणियां (0)