मेडिकल प्रवेश परीक्षा: नीट यूजी फॉर्म फिलिंग शुरू, 8 मार्च तक चलेगी प्रक्रिया
संवाददाता
12 February 2026
अपडेटेड: 1:23 PM 0thGMT+0530
नीट यूजी : आधार बेस्ड ई-केवायसी अनिवार्य, घर के पास मिलेगा सेंटर: NTA ने नीट यूजी 2026 की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उम्मीदवार आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। दस से 12 मार्च तक आवेदनकर्ताओं को फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने का अवसर भी मिलेगा।
परीक्षा की तिथि:
परीक्षा तीन मई को होगी। परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। परीक्षा अंग्रेजी व हिंदी के साथ कुल 13 भाषा में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शुल्क:
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1700 रुपए रखा गया है।
EWS और ओबीसी-एनसीएल के लिए 1600
एससी, एसटी, निशक्तजन और थर्ड जेंडर के लिए फॉर्म फीस 1000 रुपए रखी गई है।
फाॅम भरने में किये 3 बदलाव:
इस साल नीट यूजी के फॉर्म फिलिंग में एनटीए ने तीन बड़े बदलाव किए हैं।
जानते हैं इन बदलावों और इनसे होने वाले असर को:
परीक्षा में डमी कैंडिडेट्स पर सख्ती:
नीट में इस साल से eKYC जोड़ा है। इससे डमी कैंडिडेट्स पर रोक लगेगी।
सबसे पहले आधार नंबर डालना होगा। फोन पर जनरेट ओटीपी को कंफर्म करना होगा।
1..आधार आधारित eKYC:
1.. ई-केवायसी में छात्र का नाम, पता, जन्मतिथि और फोटो जैसी डिटेल्स आधार से ऑनलाइन ली जाएगी।
2.. आधार की डिटेल और पर्सनल डिटेल मैच करने पर ही फॉर्म अगले चरण में पहुंचेगा।
2..लाइव फोटो अपलोड करें:
.फॉर्म फिलिंग के दौरान छात्रों को लाइव फोटो अपलोड करनी होगी। एनटीए लाइव फोटो और आधार की फोटो का मिलान करेगा। सही मिलान होने पर ही फॉर्म वैलिड माना जाएगा। इससे पहले जेईई और सीयूईटी में लाइव फोटो ही अपलोड करने के निर्देश जारी किए थे।
3..स्थाई पते के पास सेंटर:
एग्जामिनेशन सेंटर और मोड ऑफ लैंग्वेज छात्रों को उनके स्थाई निवास के अनुसार ही अर्लीट किया जाएगा। पहले चॉइस फिलिंग के आधार पर केंद्र अलॉट होता था। अब उनके आधार कार्ड पर दिए गए शहर या शहर के आसपास सेंटर अलॉट किया जाएगा, जिससे यात्रा और सुविधा संबंधी परेशानियां कम होंगी।
नीट देने वाले छात्रों की संख्या:
2025 —-23.33
2024 —-22.09
2023—- 20.87
2022 —-17.64
2021 —-15.44
2020 —-15.97
हेल्पलाइन नंबर जारी किए:
फॉर्म फिलिंग के दौरान अगर छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन कार्यदिवस में चालू रहती है। वहीं उम्मीदवार neetug2026@ nta.ac.in मेल करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।