7 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश: भोपाल:
मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के आयोजन 16 जून से 23 जून 2026 के बीच किया गया था। राज्य शिक्षा केंद्र बोर्ड द्वारा आज 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे इस परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। और लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया। जो भी विद्यार्थी इस पुनः परीक्षा में शामिल हुए थे ,वह आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर ,जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। डाउनलोड की गई मार्कशीट के बाद मुख्य और मूल अंक सूची विद्यार्थियों को उनके संबंधित विद्यालय से ही प्राप्त होगी।
कैसे देखें अपना स्कोर कार्ड:
राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट पर यह पांच स्टेप फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
इसकी होम पेज पर रिजल्ट वाले क्षेत्र पर जायें।
अब RSKMP Board के पांचवी या आठवीं के Re- Exam Result 2026 की एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
इस नए पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरे। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।
इसका आप प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
राज्य शिक्षा केंद्र के बोर्ड के नियम के अनुसार अगली कक्षा में प्रवेश पाने के लिए कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं।क्षइससे कम अंक पर छात्र को अनुत्तीर्ण माना जाएगा।


Leave a Reply