3 जून 2026 :
खबर प्रधान डेस्क :
मध्य प्रदेश/
मध्य प्रदेश सरकार ने जनता और किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें प्रदेश के चौमुखी विकास जनकल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने हेतु प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट बैठक में अगले पांच साल तक विभिन्न योजनाओं को जारी रखने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु कई योजनाओं को दी मंजूरी:
इसमें सबसे ज्यादा 17 हजार 59 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किए जाएंगें।
सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी है। मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों पर 14 हजार 363 करोड़ रुपये खर्च होंगें। वहीं पीजी मेडिकल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 657 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उज्जैन, सिवनी, छतरपुर, दमोह और बुदनी में बन रहे नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 1200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के लिए 838 करोड़ रुपये खर्च होंगें।
किसानों को राहत देने हेतु योजनाएं:
किसानों को भी राहत देते हुए सरकार ने गर्मी की मूंग की कुल उपज का 25 प्रतिशत खरीदने और उड़द की पूरी फसल खरीदने का फैसला किया है।
इसके अलावा धार की भोजशाला में सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान स्थापित किया जाएगा। साथ ही पूर्व के वर्षों में भोजशाला आंदोलन में जान गंवाने वाले परिजनों को भी आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं इंदौर के पिपल्याहाना में जिला न्यायालय भवन के लिए 626 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी गई है।


Leave a Reply