29 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है….. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है……. इनमें बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन शामिल हैं। इन जगहों पर 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है….इसके अलावा देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर में भी तेज बारिश हो सकती है….मौसम विभाग के मुताबिक, नए सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश में बारिश बढ़ी है….. कई जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है…. मौसम विभाग ने बताया कि 1 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है….बीते 24 घंटों में भोपाल समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है….. लोगों को खराब मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी गई है….

Share